चमोली/ सात गांवों की आराध्य देवी मां कालीका अपने दो भाई रावलों के साथ अपने ससुराल भट्टनगर से चार दिवसीय प्रवास पर मायके पनाई सेरा में पहुंची।जहां पर देवी भक्तों ने फूलों की वर्षा कर व माता के जयकारे व मांगल गीत गाकर स्वागत किया। इससे पहले मां के दो भाई रावल लाटू व हीत रावल नगर सहित सात गांवों के मायके पक्ष के भक्त बाजे गाजे के साथ भट्टनगर गांव में माता के मन्दिर में पहुंचे जहां पर पश्र्वों पर देवता अवतरित हुए।
पाश्र्व अपनी बहन कालिका देवी को मायके चलने का न्योता देते हैं ।मां अपने भाइयों के साथ हंसी खुशी मायके चलने को तैयार हो जाती है। लगभग 3 किलोमीटर की इस पैदल यात्रा में रास्ते भर मां के भक्त फूल वर्षा कर अपने आराध्य देवी का स्वागत करते हैं। जब मां कालिका देवी पनाई सेरे में स्थित मंदिर में पहुंची तो वहां पर पंडितों ने पूजा पाठ ध्याणियों ने जागर गीत गाकर मां का स्वागत किया। इस अवसर पर भारी संख्या में मौजूद भक्तों ने मां का आशीर्वाद लिया । इस मौके पर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, अनिल नेगी,उमराव सिंह नेगी, राधावल्लभ थपलियाल, जगदीश सिंह कनवासी,बलवंत सिंह नेगी,जयकृत सिंह बिष्ट,राकेश लिंगवाल,
आनंद सिंह बिष्ट,गजेंद्र सिंह नयाल,भीमसिंहगुसाई, सुरेंद्र सिंह मल्ल, अनुसूया प्रसाद जोशी,गिरीषजोशी,अजय किशोर भण्डारी,दलवीरसिंह कनवासी, रघुनाथ सिंह बिष्ट नागेंद्र शास्त्री,वंशीधर शैली, मुन्नी बिष्ट, सरोजनी, अंजू बिष्ट के अलावा भारी संख्या में महिलाएं वह पुरुष मौजूद थे।
फोटो संलग्न।