गौचर के नितिन नेगी की वैश्विक मंच पर अद्भुत उड़ान अमेरिका में पीएच डी इन फिजिक्स में चयन हुआ है।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ गौचर उत्तराखंड के नितिन नेगी का चयन पीएचडी इन फिजिक्स अमेरिका में होने पर नगर पालिका क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त की है। नेगी की मेहनत, लगन और अनुशासन से यह उपलब्धि हासिल की है और पूरे क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी, यहां के एक होटल में दिल्ली की पर्यटक के साथ बलात्कार, मंगेतर के साथ घूमने आई थी युवती।

बचपन से ही शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए GIC गौचर से इंटरमीडिएट में 86% अंक प्राप्त किए।
SGRR देहरादून से B.Sc. और M.Sc. (Physics) पूरी की। उसके बाद GATE परीक्षा पास कर IIT दिल्ली से M.Tech किया। M.Tech के बाद Ph.D. (Physics) हेतु चयन IIT दिल्ली से हुआ।

यह भी पढ़ें 👉 नैनी झील में पहली बार दिखे कछुए, पर्यटकों व स्थानीय लोगों के लिए बने कौतूहल का विषय।

अब अमेरिका में उच्च शिक्षा (Ph.D. in Physics) के लिए प्रवेश मिला सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों ने नितिन को सुभकामनाऐ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का श्रोत बनेगी यह पूरे पहाड़ और राज्य व देश के लिए गौरव का क्षण है।

यह भी पढ़ें 👉 हैदराबाद में हुई मैराथन दौड़ में चमोली जिले के देवाल विकास खंड की बेटी भागीरथी ने जीता गोल्ड।

पिता राजेंद्र सिंह नेगी, जो वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज गौचर में कार्यरत हैं !और राष्ट्रपति पदक से सम्मानित भी हैं, स्वयं भी शिक्षा और अनुशासन के प्रतीक रहे हैं। स्वाभाविक है कि ऐसी पारिवारिक पृष्ठभूमि बच्चों को प्रेरित करती है। यह उपलब्धि छोटे कस्बों से आने वाले बच्चों के लिए मार्गदर्शन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *