जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावित लोगों से बात कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

जिलाधिकारी ने किया आपदा प्रभावित चेपड़ो बाजार का निरीक्षण , स्थानीय लोगों से बात कर जाना उनका हाल, जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावित लोगों से बात कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की।

चमोली/ पिछले 36 घंटो से लगातार आपदा स्थल पर पहुच कर जिलाधिकारी संदीप तिवारी थराली में आपदा क्षेत्र का निरीक्षण कर रहें है, उन्होंने चेपड़ो बाजार का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। तत्काल व्यवस्था के रूप में उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को भोजन, स्वच्छ पेयजल,रहने की व्यवस्था तथा आवश्यक चिकित्सीय सुविधा सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 मौसम की चुनौतियों के बीच ग्राउंड जीरो पर थराली पहुंचे सीएम धामी, प्रभावितों का जाना हाल, हर संभव मदद का दिया भरोसा।

जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावित लोगों से बात की, उन्होंने सभी स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की, साथ ही उन्होंने कहा कुलसारी में बनाये गए आपदा राहत केंद्र में प्रभावित लोगों के लिए आवास और खाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने विद्युत, पानी की व्यवस्था सुचारु करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी, मोमोज खाने के बाद हुई 19 वर्षीय छात्रा की हुई मौत परिवार में पसरा मातम।

जिलाधिकारी ने एसडीएम कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगण को प्रभावित लोगों के नाम, उनकी संपत्ति के हुए नुकसान की लिस्ट बनाने के निर्देश दिए।उन्होंने आश्वासन दिया सभी व्यवस्थाएं शीघ्र सुचारु कर ली जाएंगी। प्रशासन युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, एसडीएम सोहन सिंह रांगड़,एसडीएम थराली पंकज भट्ट, पुलिस उपाधिक्षक अमित कुमार सैनी,पुलिस उपाधिक्षक मदन कुमार बिष्ट साथ ही अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *