उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार को चमोली जिले के थराली और उसके आसपास के क्षेत्रों में अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ। वहीं रविवार को भी राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 थराली >> जिला प्रशासन के साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और एसएसबी द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि आज देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश गरज-चमक के साथ अत्यधिक तीव्र से अति तीव्र बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।
इसके अलावा अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है जहाँ कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज गर्जना की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉 नगर निगम के भवनकर के बिलों का वितरण शुरू।

 राजधानी देहरादून में रविवार को आसमान आंशिक रूप से सामान्य से बादलों से ढका रहेगा। दिनभर हल्की से मध्यम वर्षा/गरज-चमक के दौर चल सकते हैं। एक-दो जगहो पर बारिश तीव्र या भारी भी हो सकती है।

अधिकतम तापमानः लगभग 30 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमानः लगभग 23 डिग्री सेल्सियस

सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदियों और नालों के किनारे न जाएं साथ ही पर्वतीय सड़कों पर सफर करते वक्त सतर्क रहें क्योंकि भूस्खलन और मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *