पिथौरागढ़ में रिश्ते हुए शर्मशार पिता ने ही कर दिया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफतार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/ यहां से रिश्तों को तार तार करने वाली घटना सामने आई है जहां पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है घटना की जानकारी किशोरी की मां ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां 3 वर्षीय मासूम को उठा ले गया गुलदार, अभी तक नहीं मिला कोई सुराग।

 मामला पिथौरागढ़ के थल थाना क्षेत्र से सामने आया है थल थाना पुलिस के अनुसार 21 अगस्त को थल थाने के अंतर्गत एक गांव की निवासी महिला द्वारा थल थाने में सूचना दी गई कि गांव निवासी व्यक्ति ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरन शारीरिक शोषण किया है।

यह भी पढ़ें 👉 पंचायतों की शपथ ग्रहण की तिथियां तय।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र की महिला ने अपने पति पर अपनी ही 14 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष शंकर सिंह रावत ने कहा कि आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि पूर्व में भी पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉 देहरादून के चिड़ियाघर में चिकन पर रोक।

लोक लाज के भय से वह आपबीती किसी को नहीं बता पाई और चुप रही। फिर से पिता ने उसके साथ घिनौनी हरकत की तो मां ने हिम्मत जुटाते हुए उसके खिलाफ तहरीर दी। पीड़िता का मेडिकल कराया गया। इसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा कि पीड़िता आठवीं कक्षा में पढ़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *