उत्तराखंड के इस मेले में हो गया बड़ा हादसा छत की रेलिंग टूटी 20 लोग हुए गिरकर घायल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

उत्तरकाशी/ उत्तरकाशी ज़िले के डुंडा विकासखंड के अंतर्गत गाजणा पट्टी के कुमारकोट गांव में आयोजित फुल्यार मेला में बीते सोमवार की शाम को अचानक अफरातफरी का कारण बन गया। मेले के दौरान एक आवासीय भवन की छत पर खड़े ग्रामीणों और बच्चों की भीड़ के बीच अचानक रेलिंग टूट गई।

यह भी पढ़ें 👉 भराड़ीसैंण, मानसून सत्र के पहले दिन ही विपक्षी विधायकों का जबरदस्त हंगामा, सदन के भीतर सचिव के माइक टेबलेट व टेबिल को किया तहस नहस।

जिससे लगभग 20 लोग नीचे गिरकर घायल हो गए। घटना में सबसे ज्यादा बच्चे घायल हुए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। ज्येष्ठ प्रमुख सरिता राणा और सामाजिक कार्यकर्ता अब्बल सिंह ने बताया कि 8 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉 दुःखद, ओखलकांडा विकास खंड में दरकती पहाड़ी की चपेट आकर महिला की हुई दर्दनाक मौत।

जबकि एक गंभीर रूप से घायल को बेहतर इलाज के लिए ऋषिकेश हायर सेंटर रेफ़र किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर रेलिंग टूटने के वक्त भीड़ और ज्यादा होती तो हादसा और बड़ा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *