बड़ा हादसा दो वाहनों में हुई जबरदस्त भिड़ंत लगी आग दोनों वाहनों के चालकों की जलकर हुई दर्दनाक मौत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

ऋषिकेश/ उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं सुबह हुए एक बड़े सड़क हादसे में दो वाहन चालकों की ट्रकों में फंसकर आग से जलने से मौत हो गई इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड तथा एसडीआरएफ ने दोनों शवों को बाहर निकाला और पुलिस को सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली में द्वितीय चरण के मतदान के बाद विकास खंड मुख्यालयों पर लौटी पोलिंग पार्टियां, विकास खंड मुख्यालयों पर कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रुम में रखी गई मतपेटियां।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह आरटीओ ऑफिस ऋषिकेश के समीप ट्रक व ट्रोले की टक्कर में भीषण आग लग गई, इस घटना में दो चालकों की मौत एक घायल को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। यह घटना सुबह-सुबह लगभग 2:00 बजे के लगभग की बताई जाती है एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला को ऋषिकेश कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि आरटीओ ऑफिस के समीप एक ट्रक में आग लग गई है ट्रक में एक व्यक्ति फंसा है।

यह भी पढ़ें 👉 जिलाधिकारी ने नंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग के प्रस्तावित कार्यों की ली समीक्षा बैठक, अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी यात्रा मार्ग का करेगी स्थलीय निरीक्षण।

सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम पोस्ट ढालवाला से हेड कांस्टेबल अर्जुन पवार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। मौके पर फायर सर्विस व स्थानीय पुलिस भी पहुंच चुकी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पाया गया कि 2 वाहन ट्रोला व ट्रक (बोरिंग करने वाला) की आपसी टक्कर से ट्रोले में आग लग गई थी जिससे वाहन चालक की जलने से मृत्यु हो गई। वहीं बोरिंग मशीन वाले ट्रक के चालक की भी मौके पर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 सब इंस्पेक्टर नीतू बिष्ट को विजिलेंस की टीम ने 20 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफतार।

ट्रक में मौजूद एक अन्य व्यक्ति को एसडीआरएफ व पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद घायल अवस्था में रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया गया। फायर सर्विस द्वारा ट्रोले में लगी आग को नियंत्रित किया गया और एसडीआरएफ टीम ने दोनों वाहनों के चालकों के शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। यह घटना कैसे हुई इसकी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *