हल्द्वानी/ देर रात से हो रही लगातार भारी बारिश के चलते हल्द्वानी क्षेत्र में नदी-नालों के जलस्तर ने खतरनाक रूप अख्तियार कर लिया है। रविवार देर रात शेर नाले में आए तेज बहाव की चपेट में आकर एक फॉर्च्यूनर कार बह गई जिसमें 10 लोग सवार थे।
घटना की सूचना मिलते ही चोरगलिया पुलिस ने मौके पर तत्काल रेस्क्य ऑपरेशन चलाया। जोखिम भरे हालातों के बावजूद पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी लोगों को सकुशल बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान नदी-नालों के आसपास न जाएं और अनावश्यक यात्रा से बचें। क्षेत्र में फिलहाल येलो अलर्ट जारी है और आपदा प्रबंधन टीम को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।