उत्तराखंड में यहां विधुत विभाग के अवर अभियंता को बिजली की लाईन बिछाने में लापरवाही करने के चलते किया गया सस्पेंड।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ी/ उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां विद्युत वितरण खंड कोटद्वार के कुम्भीचौड़ क्षेत्र (नजदीक कृष्णा पैलेस) में खुले खेतों से होकर लगभग 375 मीटर अनियमित विद्युत लाइन बिछाने के मामले में यह कार्रवाई हुई है। 33/11 केवी उपसंस्थान गिवईश्रोत में तैनात अवर अभियंता स्वप्निल जोशी को मामले में प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़, सीबीआई ने भ्रष्टाचारी रिश्र्वत खोर निरीक्षक को 15 हजार की घूस लेते रंगे हाथों दबोचा।

यह कार्रवाई अधीक्षण अभियंता रवि कुमार राजौरा द्वारा की गई है। विभागीय आदेश के मुताबिक निलंबन अवधि में जोशी को विद्युत वितरण खंड पौड़ी गढ़वाल से संबद्ध किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। यह कार्रवाई बिजली आपूर्ति प्रणाली की पारदर्शिता बनाए रखने और विभागीय अनुशासन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई है। मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *