चमोली, भारी भूस्खलन से 8 मीटर सड़क हुई ध्वस्त 1500 की आवादी हुई प्रभावित।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ भूस्खलन से आला गांव के समीप आठ मीटर सड़क ध्वस्त हो गई 1500 की आबादी हुई प्रभावित रामणी-पेरी मोटर मार्ग आला गांव के समीप भूस्खलन से बंद हो गया है। जिससे सैकड़ों लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। चमोली के नंदानगर में गुरुवार को जबरदस्त भूस्खलन हो गया।

यह भी पढ़ें 👉 पाखरो रेंज घोटाला>>> ईडी ने आरोपियों के परिजनों की करोड़ों की सम्पत्ति की कुर्क।

विकास खंड के आला, गैरी, सीक और पेरी गांव को यातायात से जोड़ने वाला रामणी-पेरी मोटर मार्ग आला गांव के नजदीक लगभग आठ मीटर तक ध्वस्त हो गया। इसके चलते क्षेत्र की लगभग 1500 की जनसंख्या प्रभावित हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉 यहां शाम के वक्त टहल रहे युवक को गुलदार ने किया घायल।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द सड़क मार्ग को सुचारू करने के निर्देश दिए हैं। जिले में 19 सड़कें बंद है वर्तमान में तेज बारिश के बाद हुए भूस्खलन से चमोली जिले में 19 ग्रामीण सड़कें अवरुद्ध हैं। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *