चौखुटिया, पुल नवनिर्माण से पूर्व अस्थाई व्यवस्था ठोस करने की माग मंगलवार को होगा विरोध प्रदर्शन।

न्यूज 13 प्रतिनिधि गणेश जोशी चौखुटिया

चौखुटिया/ यातायात की अस्थाई व्यवस्था ठोस नहीं होने से कुमाऊं -गढ़वाल की लाइफ लाइन रामगंगा के ऊपर बने मोटर पुल नवनिर्माण को लेकर गेवाड विकास समिति ने आज मंगलवार को पुल के पास विरोध करने का निर्णय लिया है। समिति का कहना है कि जब तक वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था सही नहीं होती पुल निर्माण शुरू करना उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर से लापता युवती को पुलिस ने पिथौरागढ़ से किया सकुशल बरामद।

इससे क्षेत्रवासियों सहित यात्रियों को भारी परेशानी हो सकती है। जिसको लेकर सोमवार को समिति सदस्यों व विभागीय अधिकारियों ने अस्थाई मार्गों का निरीक्षण भी किया गया।
पुल नवनिर्माण का कार्य विभागीय जानकारी के अनुसार 27 मई मंगलवार प्रात: 8 बजे से शुरू होना है। जिसके लिए पुल को लगभग 20 दिन के लिए पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है।रामनगर आदि स्थानों से आने वाले वाहनों के लिए चिनौनी-कौधार व पैदल, दो पहिया वाहनों के लिए भटकोट -झला झूलापुल तथा हल्द्वानी, रानीखेत, अल्मोड़ा आदि स्थानों से आने वाले वाहनों के लिए गोदी- खीड़ा मोटर मार्ग की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में एक और रिश्र्वत खोर पटवारी को घूस लेते विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफतार।

रामनगर से आने वाले वाहनों अस्थाई मार्ग रामगंगा से होकर आना -जाना है।जिसकी स्थिति ठीक नहीं है।वहीं दोपहिया वाहनों के मार्ग का भी आज निरीक्षण करने पर पाया गया कि 14 तारीख को हुई बैठक के अनुरूप मार्ग का सुधारीकरण नहीं किया गया है। समिति के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि विभागीय अभियंताओं को अस्थाई मार्गों का निरीक्षण करवाया गया। तथा उपजिलाधिकारी, विभागीय अभियंताओं को स्पष्ट बता दिया गया है कि कल प्रातः मंगलवार 8 बजे से गेवाड विकास समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य पुल पर प्रदर्शन करंगे।तथा जब तक अस्थाई मार्गों की व्यवस्था ठीक नहीं होती पुल का कार्य शुरू नहीं करने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के इस बीजेपी नेता को सीबीआई ने सुनाई सजा भतीजी और 3 पुलिस कर्मियों के साथ जाएंगे जेल।

अस्थाई मार्ग के निरीक्षण में मुख्य रूप से समिति अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, संरक्षक हीरा सिंह बिष्ट, नंदन मेहरा, पूरन संगेला, विनोद कुमार, दिनेश मनराल, रघुवर नैनवाल के अलावा लोनिव के अपर सहायक अभियंता दीप चौधरी, सहायक अभियंता राजेंद्र चौधरी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *