बागेश्वर से लापता युवती को पुलिस ने पिथौरागढ़ से किया सकुशल बरामद।

न्यूज 13 प्रतिनिधि बागेश्वर

बागेश्वर/कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक गुमशुदा युवती को पिथौरागढ़ से सकुशल बरामद करके उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 20 मई को एक व्यक्ति ने कोतवाली थाना आकर प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उसने बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री दिनांक 14 मई 2025 की सुबह कंप्यूटर क्लास के लिए घर से निकली थी लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में एक और रिश्र्वत खोर पटवारी को घूस लेते विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफतार।

इस सूचना के आधार पर थाना कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज की गई। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवती की संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद दिनांक 24 मई 2025 को युवती को जनपद पिथौरागढ़ से सकुशल बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के इस बीजेपी नेता को सीबीआई ने सुनाई सजा भतीजी और 3 पुलिस कर्मियों के साथ जाएंगे जेल।

पूछताछ के बीच युवती ने बताया कि वह किसी पारिवारिक बात से नाराज होकर घर से चली गई थी। पुलिस ने युवती को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *