यहां 14 वर्षीय बालक को घर के आंगन से उठा ले गया गुलदार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उधमसिंहनगर

सितारगंज/ नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र के बिचवा भूड़ गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है यहां एक 14 वर्षीय बच्चा घर के आंगन में खेलते समय चीते का शिकार बन गया प्राप्त जानकारी के मुताबिक घर के पास घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक बच्चे पर हमला कर दिया और उसे उठाकर गन्ने के खेत की ओर ले गया। इस भयावह घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

यह भी पढ़ें 👉 17 से 25 अक्टूबर तक होगा काठगोदाम-नैनीताल मार्ग पर डामरीकरण कार्य।

घटना के वक्त बच्चे की चीख सुनकर उसके पिता तुरंत दौड़ पड़े और शोर मचाने लगे पिता की आवाज सुनकर गुलदार बच्चे को खेत के किनारे छोड़कर वहां से भाग गया। घायल अवस्था में बच्चे को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सितारगंज ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 एसडीएम, कोतवाल और संबंधित विभागों ने अतिक्रमण हटाने से पूर्व किया निरीक्षण।

सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा भी घटनास्थल पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 चौखुटिया, गोदी तिराहे पर तीसरे दिन भी क्रमिक अनशन जारी, अनशन स्थल पर प्रदर्शन कर की नारेबाजी दर्जा राज्य मंत्री के आश्वासन पर नहीं माने आन्दोलनकारी।

इस दुखद घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा कर दिया है और क्षेत्र के लोग अब अपने बच्चों को घर के बाहर अकेले भेजने से कतरा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *