केदारनाथ विधानसभा में इस होगी मतदान बोटिंग के तीसरे दिन होगी मतगणना

न्यूज 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रूद्रप्रयाग/ उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने आज पत्रकार वार्ता करके इसकी घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां एक और घुसखोर भ्रष्ट अधिकारी को विजिलेंस ने 6 हजार की घूस लेते रंगे हाथों दबोचा।

20 नवंबर को विधानसभा सीट पर वोटिंग होगी और 23 नवम्बर को मतगणना होगी।

29 अक्टूबर से नामांकन और चार नवम्बर तक नाम वापसी का मौका मिलेगा।

विधायक शैला रानी रावत के निधन के बाद खाली हुई केदारनाथ सीट पर यह उपचुनाव कई मायनों में नाक और साख की लड़ाई माना जा रहा है। बदरीनाथ उपचुनाव हारने के बाद भाजपा यहां कोई कसर नही छोड़ना चाहती। यही वजह है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा क्षेत्र के लिए ताबड़तोड़ घोषणाएं की हैं।

यह भी पढ़ें 👉 केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने दिए उत्तराखंड की वन भूमि की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश।

बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में मिली हार से सबक ले चुकी है और विपक्ष को कोई मौका नहीं देना चाहती। केदारघाटी के बाजारों, कस्बों और गांवों में भाजपा का सक्रिय जनसंपर्क जारी है। भाजपा यहां जीत का परचम लहराती है तो ये राज्य सरकार के कामकाज पर जनता की मौहर साबित होगा। लेकिन अगर हार मिलती है तो फिर सरकार संगठन और नेतृत्व में उथल पुथल मचनी तय है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में विधुत संविदा कर्मी हड़ताल पर जाने को तैयार, दीपावली पर दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी।

वहीं दुसरी ओर कांग्रेस के लिए भी केदारनाथ में जीत दर्ज करके अपनी प्रतिष्ठा बचाने का सुनहरा मौका है। हाल ही में हरियाणा में मिली हार से कांग्रेस हताश जरूर है लेकिन अगर केदारनाथ में उपचुनाव जीत जाती है तो ये उसके लिए संजीवनी से कम नही होगा।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां 15 वर्षीय नाबालिग के साथ 3 दोस्तों ने मिलकर किया गैंगरेप बनाया अश्लील वीडियो।

कांग्रेस यहां यात्रा मार्ग पर आपदा का मुद्दा भुनाना चाहेगी साथ ही केदारनाथ धाम में निर्माण कार्यों की लापरवाही मंदिर के गर्भगृह में सोने की परत चढ़ाने के मुद्दे पर भी चुनावी माहौल गरमाने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *