पिथौरागढ़, गजब का काम चल रहा है सरकारी कार्यालयों में जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई छापेमारी में एक ही कार्यालय में अनुपस्थित मिले 22 कर्मचारी जानिए बाकी कार्यालयों के बारे में।
पिथौरागढ़, गजब का काम चल रहा है सरकारी कार्यालयों में जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई छापेमारी में एक ही कार्यालय में अनुपस्थित मिले 22 कर्मचारी जानिए बाकी कार्यालयों के बारे में।
पिथौरागढ़/ जिलाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण पर सरकारी कार्यालयों की पोल ही खुल गई इस छापामारी में अलग-अलग कार्यालयों में दिनांक 14 अक्टूबर, 2024 को प्रातः 10:00 बजे अनुपस्थित पाये गए अधिकारी/ कार्मिकों का विवरण वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे अधिकारियो एवम् कर्मचारियों के एक दिन के वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निदेशो के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ द्वारा कार्यालयों में प्रातः 10:00 औचक निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के समय अधिकारी एवं कार्मिक अनुपस्थित पाये गए-
लोक निर्माण विभाग (अधीक्षण अभियन्ता / अधिशासी अभियन्ता कार्यालय) पिथौरागढ़- अधिशासी अभियन्ता, लो०नि०वि० सहित 22 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। जल संस्थान, पिथौरागढ़ 01 कार्मिक अनुपस्थित पाया गया। परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण पिथौरागढ़ द्वारा निम्न कार्यालयों में प्रातः 10:00 औचक निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के वक्त अधिकारी एवं कार्मिक अनुपस्थित पाये गए। ग्रामीण निर्माण विभाग, पिथौरागढ़ अधिशासी अभियन्ता सहित 04 कार्मिक अनुपस्थित। कृषि विभाग – 02 कार्मिक अनुपस्थित। मत्स्य विभाग सहायक निदेशक सहित 02 कार्मिक अनुपस्थित। स्वजल विभाग 06 कार्मिक अनुपस्थित ।समाज कल्याण विभाग समाज कल्याण अधिकारी सहित 04 कार्मिक अनुपस्थित। बाल विकास विभाग पिथौरागढ़ 06 कार्मिक अनुपस्थित।
पंचायती राज विभाग 06 कार्मिक अनुपस्थित। सहकारिता विभाग 04 कार्मिक अनुपस्थित । जिला विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ द्वारा कार्यालयों में प्रातः 10:00 औचक निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के समय अधिकारी एवं कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय 05 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। जिला शिक्षा कार्यालय मा०-04 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। उपजिलाधिकारी धारचूला द्वारा कार्यालयों में प्रातः 10:00 औचक निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के वक्त अधिकारी एवं कार्मिक अनुपस्थित पाये गए। उप जिला चिकित्सालय धारचूला 03 कार्मिक अनुपस्थित लो०नि०वि०, धारचूला 03 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। बाल विकास कार्यालय धारचूला-02 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।
खण्ड विकास कार्यालय धारचूला 04 कार्मिकों को यात्रा पर दिखाया गया है। उपजिलाधिकारी डीडीहाट द्वारा कार्यालयों में प्रातः 10:00 औचक निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के वक्त अधिकारी व कार्मिक अनुपस्थित पाये गए। विकास खण्ड, डीडीहाट- 01 कार्मिक अनुपस्थित पाया गया। लो०नि०वि० डीडीहाट- अधिशासी अभियन्ता सहित 13 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण 02 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। जल निगम डीडीहाट – 03 अनुपस्थित पाए गए।नगर पालिका डीडीहाट- 01 कार्मिक अनुपस्थित पाया गया पी०एम०जे०एस०वाई० डीडीहाट- 05 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। ग्रा०नि० विभाग डीडीहाट- 04 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।कृषि एवं भूमि संरक्षण इकाई डीडीहाट- 06 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। विद्युत वितरण खण्ड डीडीहाट 04 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। जल संस्थान डीडीहाट- 01 अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता अनुपस्थित पाया गया। उपजिलाधिकारी, बेरीनाग द्वारा कार्यालयों में प्रातः 10:00 औचक निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के वक्त अधिकारी एवं कार्मिक अनुपस्थित पाये गए- लो०नि०वि० बेरीनाग 02 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।
नगर पालिका बेरीनाग 01 कार्मिक अनुपस्थित पाया गया। उपकोषागार बेरीनाग 01 कार्मिक अनुपस्थित पाया गया। खण्ड शिक्षा कार्यालय बेरीनाग खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित 02 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। कृषि एवं भूमि संरक्षण कार्यालय बेरीनाग 02 अनुपस्थित पाए गए। खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय 08 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। सामुदायिक स्वा० केन्द्र बेरीनाग में 06 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।
उपजिलाधिकारी मुनस्यारी द्वारा कार्यालयों में प्रातः 10:00 औचक निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के वक्त अधिकारी एवं कार्मिक अनुपस्थित पाये गए- ग्राम्य विकास विभाग मुनस्यारी में 06 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। विकास खण्ड कार्यालय में मुनस्यारी 02 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र मुनस्यारी में 11 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। 4- एन०एच०एम०/सी०एच०सी० मुनस्यारी में 06 कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे उपरोक्त अधिकारियो एवम् कर्मचारियों का एक दिन के वेतन रोकने के निर्देश भी दिए है।