चौखुटिया, सड़कों के सुधारीकरण को लेकर गोदी में क्रमिक अनशन शुरू, आन्दोलन स्थल पर सभा,प्रर्दशन, की नारेबाजी पहले दिन पांच लोग क्रमिक अनशन में बैठे।

न्यूज 13 प्रतिनिधि गणेश जोशी चौखुटिया

चौखुटिया/ तडागताल, खीड़ा, गोदी क्षेत्र के दर्जनों ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के गड्ढे भरने, टूटी दीवारों, नालियों, नई सडकों का निर्माण, डामरीकरण की मांग को लेकर गोदी तिराहे पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।इससे पूर्व आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन कर शासन- प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। तथा सभा की गई। कहा समय रहते सड़कों का सुधारीकरण नहीं किया गया व्यापक जन आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉 यहां भीषण सड़क हादसे में 4 छात्रों के साथ कार चालक की हुई दर्दनाक मौत।

सोमवार को गोदी- खीडा-तडागताल संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्र के दूर-दूर गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने गोदी तिराहे पर एकत्रित होकर क्रमिक अनशन शुरू किया।पहले दिन क्रमिक अनशन में समिति अध्यक्ष भुबन कठायत, प्रधान टेडागांव दीप चन्द्र सिंह, प्रधान कोट्यूडा धन सिंह भैलवाल,प्रधान अमस्यारी देवेन्द्र सिंह रावत, गुसाईं सिंह मेहरा बैठे।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, भारतीय जनता पार्टी के जिलाअध्यक्ष पर लगा एक लाख रुपए लेकर सरकारी नौकरी लगाने का आरोप।

आन्दोलन स्थल पर प्रदर्शन करने के साथ ही नारेबाजी की गई। सभा में वक्ताओं ने कहा कि बार-बार शासन-प्रशासन द्वारा की जा रही उपेक्षा का परिणाम है कि ग्रामीणों को सड़कों के लिए सड़क पर उतरना पढ़ रहा है। क्षेत्र की सड़कों पर बने गड्ढे बड़े हादसों को दावत दे रहे हैं। जिससे वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल यात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में जगह-जगह गड्डों में पानी भरने से बीमारियों का भी खतरा बन रहा है। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की लाइफ लाइन सडकें बदहाल स्थिति में है। पूर्व से ही काला पानी के नाम से पहचाने जाने वाले क्षेत्र की लगातार उपेक्षा अब सहन नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉 बीएसएफ में 15 हजार कांस्टेबलो की बम्पर भर्ती अंतिम तिथि कल जल्द करे आवेदन।

कहा अधिकांश सडकें बड़े-बड़े गढ़ों में तब्दील हो गई हैं। गढ़वाल को जोड़ने वाली गोदी- खीड़ा- माईथान सड़क अनेक स्थानों पर रामगंगा नदी के कटाव से धसने लग गई है। जिससे भारी वाहनों का चलना मुश्किल हो रहा है। आए दिन दो पहिया वाहनों से दुर्घटना हो रही है।बार-बार मांग के बाद भी अनेक स्थानों पर टूटी दीवारों, नालियों के निर्माण सहित गड्ढे नहीं भरे जा रहे हैं। वहीं विभिन्न गांवों के लिए स्वीकृत व प्रस्तावित सड़कों का निर्माण भी नहीं किया जा रहा है।
मौजूद रहे
यहां संघर्ष समिति के संरक्षक माधो सिंह, प्रधान चंद्रा कोहली, गेवाड संघर्ष समिति के अध्यक्ष गजेंद्र नेगी,

यह भी पढ़ें 👉 यहां मिली नर कंकालों से भरी गुफा।

राजधानी संयुक्त संघर्ष समिति अध्यक्ष नारायण बिष्ट, हेम कांडपाल, एडवोकेट अशोक कुमार, राकेश बिष्ट,दिगंबर देगी, पूर्व जिला पंचायत शिव कुमार,सोनी तिवारी, मोहन मेहरा, मनोज बिष्ट,रामबहादुर, कुंदन सिंह कठायत, रणजीत सिंह, गोपाल सिंह, राजेंद्र सिंह शाही, लाल चंद्र, देवेंद्र रावत ,महेंद्र सिंह, नरेंद्र गिरी, देव सिंह पैलिया ,बचे सिंह कठायत रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *