देहरादून/ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भर्ती होकर देश सेवा की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है बीएसएफ में कांस्टेबल के 15000 से ज्यादा पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती अभियान में शामिल होने के लिए 15 अक्टूबर की रात 11:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग एसएससी द्वारा 15654 पदों पर बीएसएफ में कांस्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।इस भर्ती के लिए एक जनवरी 2025 तक हाईस्कूल पास 18 से 23 साल के अभ्यर्थी 14 अक्तूबर की रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन फीस 15 अक्तूबर की रात 11 बजे तक जमा होगी।
ऑनलाइन आवेदन पत्रों में त्रुटि संशोधन के लिए पांच नवंबर से सात नवंबर की रात 11 बजे तक मौका मिलेगा। इस भर्ती के लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा जनवरी या फरवरी 2025 में संभावित है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल के तहत होने वाली बीएसएफ की भर्तियों के लिए कोई भी दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है।