चम्पावत निवासी बंगाल इंजीनियरिंग के जवान को इंसास रायफल व 60 जिंदा कारतूसों के साथ पुलिस ने हिरासत में लेकर किया कोर्ट में पेश।

न्यूज 13 प्रतिनिधि चम्पावत

खटीमा/ कोतवाली पुलिस ने असम आर्मी कैंप से भागे बंगाल इंजीनियरिंग के जवान को एक होटल से इंसास राइफल और 60 जिंदा कारतूस के साथ हिरासत में लिया है बताया जा रहा है जवान का नाम सूरज चंद्र जोशी उम्र 25 वर्ष है और वह चंपावत जिले का निवासी है बहरहाल जवान को असम में दर्ज केस के आधार पर न्यायालय में पेश किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर, जिले के कपकोट क्षेत्र में ततैयों के हमले से 40 वर्षीय महिला की हुई दर्दनाक मौत।

इंसास रायफल और 60 जिंदा कारतूस बरामद पुलिस से प्राप्त जानकारी मुताबिक सेना का जवान बंगाल इंजीनियरिंग का बताया जा रहा है जो कि वर्तमान में असम में तैनात था सेना का जवान आर्मी कैंप से अपनी ड्यूटी के दौरान इंसास रायफल और 60 जिंदा कारतूस लेकर खटीमा भागकर पहुंचा था जिसे पुलिस ने सूचना के आधार पर हिरासत में ले लिया है वहीं जवान को रायफल के साथ हिरासत में लेने की सूचना असम स्थित आर्मी कैंप के अधिकारियों को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉 केदारनाथ विधानसभा में जिताऊ उम्मीदवार के लिए कांग्रेस का सर्वे शूरु।

 जवान आर्मी कैंप से भागकर खटीमा क्यों पहुंचा इस संबंध में उक्त जवान से पूछताछ की जा रही है।

जवान को कोर्ट में किया गया पेश।

उधम सिंह नगर के एडिशनल एसपी मनोज कत्याल ने बताया कि सूचना मिली कि जवान असम आर्मी कैंप से इंसास रायफल और 60 जिंदा कारतूस के साथ भागकर खटीमा पहुंचा है।

यह भी पढ़ें 👉 यहां दो गुलदार की खाल के साथ 01 वन्य जीव तस्कर गिरफतार।

सूचना मिलने के दो घंटे के अंदर सेना के जवान को एक होटल से इंसास रायफल और जिंदा कारतूसों के साथ हिरासत में ले लिया गया उन्होंने कहा कि जवान के खिलाफ असम के थाने में भी अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है साथ ही खटीमा कोतवाली पुलिस ने भी हथियार बरामदगी का मुकदमा पंजीकृत कर जवान को न्यायालय में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *