पटवारी क्षेत्र धनियाकोट में ग्राम चौड़ा में सरकारी पेयजल योजना का निर्माण के दौरान आरोपी कृपाल सिंह मेहरा व धनियाकोट व लगभग दो दर्जन लोगों पर पेयजल योजना की पाईप लाईन को क्षतिग्रस्त करने, सरकारी कार्य में बाधा, पाईप लाईन को बनाने पर फिर से तोड़ देने व जान से मारने की धमकी देने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनके खिलाफ अनुराग सिंह यादव उत्तराखण्ड पेयजल निगम में वर्क एजेन्ट की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।