उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश और भूस्खलन के साथ ही अतिवृष्टि ने मचाई भारी तबाही।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

उत्तरकाशी/ यहां से बड़ी खबर आ रही है जनपद के गंगोत्री क्षेत्र में भारी बरसात और भूस्खलन के साथ अतिवृष्टि के चलते भारी नुकसान हुआ है जानकीचट्टी क्षेत्र में रात में हुई अतिवृष्टि से जानकीचट्टी में 03 खच्चर बहने की सूचना है जबकि एक मोटरसाइकिल और जानकीचट्टी पार्किंग के नीचे का कटाव एवं शुभम प्लेस होटल के आगे रोड की दीवार क्षतिग्रस्त होने से पार्किंग को भारी खतरा पैदा हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉 देर रात यहां बस व कैटर में हुई भीडत एक महिला की हुई मौत 35 लोग घायल ड्राइवर का कटा पैर।

भारी बारिश के बीच वहां पर पुलिस टीम मौके पर मौजूद है वर्तमान में स्थित सामान्य हैं। बताया जा रहा है कि देर रात में हुई अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है इस समय यमुनोत्री जानकीचट्टी में लगातार भारी बारिश होने के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से जानकीचट्टी में बनी पार्किंग तक पानी पहुंचने से वहां कई वाहन पानी में डूब गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी, 12 हजार दो घर बैठे अपने वाहन का फिटनेस सर्टिफिकेट लो, अब कमिश्नर ने मारा छापा दलाल हुए फरार।

जबकि अब वर्तमान समय में जानकीचट्टी में जल स्तर सामान्य बताया जा रहा है पार्किंग में अभी पानी घुसना कम हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निचले स्तर पर माइक के द्वारा लोगों को सचेत किया जा रहा है। वही बड़कोट यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग झझरगाड के पास भूस्खलन के चलते यातायात प्रभावित हुआ है बड़कोट यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग – हनुमानचट्टी के पास, बनास के पास, डाबरकोट के पास भूस्खलन के चलते बाधित हुआ है जिसे सुचारु करने प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 चौखुटिया, टैक्सी चालक की हत्या करने वाले चौखुटिया तहसील के निवासी बीरेंद्र सिंह को आजीवन कारावास की हुई सजा।

वहीं यमुनोत्री धाम में पुजारी महासभा के यमुना नदी के किनारे के कक्ष क्षतिग्रस्त हो गए हैं अतिवृष्टि से स्ट्रीट लाइट भी क्षतिग्रस्त हुई है तथा मंदिर का जनरेटर भी बाढ़ में बह गया है। यमुनोत्री में राम मंदिर पर स्थित पंजीकरण सत्यापन केंद्र के यमुना नदी के तीव्र बहाव के कारण पूर्णतया क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। तथा जगह-जगह मालवा आने से राहत कार्य में परेशानी हो रही है अच्छी खबर यह है कि अभी तक इस घटना में कोई जनहानि की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *