गजब के कारनामे सामने आते हैं सुशीला तिवारी अस्पताल के, अब अस्पताल में भर्ती युवक हुआ गायब, युवक की मां ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए करवाई गुमशुदगी दर्ज।
गजब के कारनामे सामने आते हैं सुशीला तिवारी अस्पताल के, अब अस्पताल में भर्ती युवक हुआ गायब, युवक की मां ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए करवाई गुमशुदगी दर्ज।
हल्द्वानी/ कुमाऊं के सबसे बड़े अस्पताल डा. सुशीला तिवारी में भर्ती मरीज रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। इस मामले में मरीज की मां थाने पहुंची और बेटे के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
अमित कुमार का उपचार डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा था। महिला का कहना है कि अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डाक्टरों ने बताया कि उपचार के लिए एक एफिडेवीट लगेगा। जिससे बेटे का उपचार निशुल्क कर दिया जाएगा।मंगलवार को वह एफिडेवीट बनाने के लिए अपने घर खटीमा उधम सिंह नगर गई थी। एफिडेवीट बनाके वापस अस्पताल पहुंची तो वहां बेटा नहीं था।
उन्होंने जब अस्पताल में पूछताछ की इस पर अस्पताल प्रशासन व स्टाफ ने कहा है कि उन्हें बेटे के बारे में कुछ पता नहीं है। महिला का कहना है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से बेटा गायब हुआ है। इधर कोतवाल उमेश कुमार मलिक का कहना है कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।