जिलापंचायत रुद्रप्रयाग ने बरती सोनप्रयाग पार्किंग में अनियमितता, निविदा हुई निरस्त।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ सोनप्रयाग में पार्किंग संचालन के लिए जिला पंचायत ने निविदा आमंत्रित की थी। अनियमितता को लेकर एक जनहित याचिका उच्च न्यायालय में दायर की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉 यहां कमीशन खोरी व घटिया गुणवत्ता की भेंट चढ़ गई रोड, 15 दिन में ही उखड़ गई पेंटिंग, आक्रोश में ग्रामीण।

इधर पंचायतीराज निदेशक ने कहा है कि सोनप्रयाग में संचालित जिला पंचायत की पार्किंग की निविदा प्रक्रिया में अनियमितता बरती गई।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में नेताओं को कोई भी बयान देने से पहले लेनी होगी अनुमति, करने माहरा।
25 लाख से अधिक धनराशि की निविदा को बिना ई-निविदा प्रक्रिया के जारी किया गया है। जिला पंचायत को 13 लाख 93 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत, ग्रामीण परेशान खनन माफियाओं की चांदी, सम्बंधित विभाग सोया है कुम्भकरणी नींद।

इधर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने बताया कि पंचायतीराज सचिव द्वारा पूर्व में पार्किंग को यथावत रखने के निर्देश हुए थे। अपर मुख्य अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सोनप्रयाग पार्किंग को मंगलवार से जिला पंचायत ही संचालन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *