नैनीताल के जिलाअधिकारी से बहस के बाद, अब लालकुआ से विधायक मोहन बिष्ट कांग्रेसी नेता पर हुएं लाल-पीले जमकर हुई बहस।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट का जिलाधिकारी के बाद कांग्रेसी नेता के साथ बहस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से गिरे मलवे व पत्थरों के नीचे दबकर 3 लोगों की हुई मौत सर्च अभियान जारी।

एक दिन पूर्व ही जिलाधिकारी और विधायक के बीच गौला नदी में चैनेलाइजेशन को लेकर हुई बहस पूरे राज्य में चर्चा का विषय बनी है। वही अब एक और वीडियो वायरल हो गया जिसमें कांग्रेसी नेता और विधायक आपस में जमकर बहस करते दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल जिले में भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते आपदा राहत टीमें की गई गठित, मोबाइल नंबर भी किए गए जारी।
बताया जा रहा है कि मामला काररोड जड़ सेक्टर में लगी नुमाइश का है जहां उद्घाटन करने आए विधायक के सामने विधायक का चुनाव लड़ चुके कांग्रेसी नेता कुंदन मेहता ने सवाल पूछा कि आखिर जमीन का कटाव रोकने के लिए इतनी मेहनत नवंबर दिसंबर के महीने में क्यों नहीं की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा जिले के हवालबाग में बाथरूम में नहा रही महिला का एक युवक ने वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी।
आज जब जमीन बह गई फिर जेसीबी लगाई गई है और यह पैसा सारा बर्बाद हो जाएगा। इस सवाल के बाद विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने जमकर कांग्रेसी नेता को जमकर कोसा आसपास बैठे अन्य गणमान्य लोग कुछ समझ पाते इसके बाद बहस और तेज हो गई। दोनों के बीच बहस इतनी बड़ी की विधायक वहां से उठकर चले गए और यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *