चमोली >> एक पेड़ मां के नाम थीम पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के तत्वाधान में हरेला पर्व आयोजन कर किया गया वृहद स्तर पर पौध रोपण।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि चमोली:-

चमोली/ आज दिनांक 16-07-2024 को केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर के तत्वाधान में विकास खण्ड दशोली के पोलिटेक्निक संस्थान रौली ग्वाड़ जिला चमोली में हरेला पर्व का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 : उत्तराखंड में यहां भारी बारिश के चलते चट्टान टूटकर गिरी मकान पर एक ब्यक्ति की हुई दबकर मौत एक घायल।

इस अवसर पर इस साल की हरेला पर्व की थीम “एक पेड माँ के नाम के तहत फलदार, प्रजाति एवं चारा प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अभिनव शाह मुख्य विकास अधिकारी जनपद चमोली, के द्वारा पौध रोपण कर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पर्यावरण सरंक्षण, जल सरंक्षण के लिए पौध रोपण करने हेतु जागरूक किया गया।

इस अवसर पर गोपीनाथ कला मंच के द्वारा नुक्कड नाटक के माध्यम से पौध रोपण के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सर्वेश कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी बद्रीनाथ वन प्रभाग, ओम प्रकाश भटट पर्यावरण विद्, उषा रावत सामाजिक कार्यकर्ता, जुगल किशोर उपप्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग, मोहन सिंह उप प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग, प्रदीप कुमार गौड़ वन क्षेत्राधिकारी गोपेश्वर रेंज, के द्वारा भी पौध रोपण कार्य किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 : मुख्यमंत्री धामी पर बरसें करन माहरा, पुछा केदारनाथ से शिला दिल्ली कैसे पहुंची।

पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ ही छात्र-छात्राओं ने रोली ग्वाड ग्राम के महिला स्वंय सहायता समूह के सदस्य एवं केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अन्य अधिकारी / कर्मचारी व बद्रीनाथ एवं अलकनन्दा भूमि संरक्षण वन प्रभाग के अधिकारी / कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *