उत्तराखंड में यहां भारी बारिश के चलते चट्टान टूटकर गिरी मकान पर एक ब्यक्ति की हुई दबकर मौत एक घायल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि चमोली

चमोली/ बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मारवाड़ी पुल के समीप कल देर रात में एक बड़ा हादसा हो गया भारी बारिश के चलते मजदूरों के मकान के ऊपर चट्टान टूट गयी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है मौके पर रात को ही पुलिस प्रशासन एसडीआरएफ की टीम ने राहत बचाव कार्य किया जोशीमठ मलारी पुल के समीप गिरते पत्थरों के बीच मलबे में दबे मजदूर को एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया।

यह भी पढ़ें 👉 पिछले 7 दिनों से लापता बागेश्वर निवासी सेना के जवान का एनडीआरएफ ने किया शव बरामद।

 16 जुलाई की प्रातः 2:30 बजे पुलिस कोतवाली जोशीमठ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि दो व्यक्ति मारवाड़ी पुल के समीप मलबे में दबे हुए हैं और रेस्क्यू के लिए सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक विनीत देवरानी की अगुवाई में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ फौरन घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर एसडीआरएफ की टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जब टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि एक मजदूर का अधिकांश हिस्सा मलबे के नीचे दबा हुआ है जबकि केवल सिर ऊपर दिखाई दे रहा था।

यह भी पढ़ें 👉 यहां सास से पीड़ित बहु ने गंगा में कूदकर दी जान, महिला आयोग ने लिया संज्ञान।

जैसे ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ मलबे में दबे मजदूर के ऊपर से पहाड़ी का एक हिस्सा टूट कर गिरने लगा गया। अचानक हुई घटना के चलते मजदूर और रेस्क्यू टीम के ऊपर पत्थर गिरने लगे। ऐसी कठिन परिस्थिति में एसडीआरएफ के कांस्टेबल प्रदीप लसियाल और कांस्टेबल शेखर नगरकोटी ने सूझबूझ दिखाते हुए पास में स्थित जेसीबी का सहारा लेकर पत्थरों के गिरने पर रोक लगाई इस साहसिक प्रयास से उन्होंने न केवल मजदूर की जान बचाई बल्कि रेस्क्यू टीम को भी सुरक्षित रखा। इसके बाद टीम ने भारी बारिश के बीच त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबे को हटाया और दिनेश नामक मजदूर को घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें 👉 कुमाऊं कमिश्नर प्राधिकरण की कार्यशैली से बेहद नाराज, मांगा स्पष्टीकरण।

दूसरे मजदूर गम बहादुर का शव स्थानीय पुलिस द्वारा पूर्व में ही बरामद कर लिया गया था।

घायल मजदूर

नाम दिनेश

निवासी- नेपाल

मृतक मजदूर

नाम- गम बहादुर

निवासी- नेपाल

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में उप निरीक्षक आशीष तोपवाल, अपर उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह, आरक्षी प्रमोद मठपाल, आरक्षी
शेखर नगरकोटी, आरक्षी प्रदीप लसियाल और पैरामेडिक्स
कमल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *