चमोली, बदरीनाथ में शराबी ट्रक ड्राइवर ने मचाया तांडव, 3 तीर्थ यात्रियों को टक्कर मारने के बाद फायर सर्विस के वाहन को मारी टक्कर, आखिर में जा घुसा सुलभ शौचालय में।
चमोली, बदरीनाथ में शराबी ट्रक ड्राइवर ने मचाया तांडव, 3 तीर्थ यात्रियों को टक्कर मारने के बाद फायर सर्विस के वाहन को मारी टक्कर, आखिर में जा घुसा सुलभ शौचालय में।
चमोली/ शुक्रवार को अपराह्न लगभग चार बजे नशे में धुत्त एक ट्रक चालक ने ट्रक से सड़क पर चल रहे तीर्थयात्रियों को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे एक महिला समेत तीन तीर्थयात्री और एक सफाई कर्मी घायल हो गया।
गंभीर घायल अवस्था में तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक ने शराब पी हुई थी मेडिकल में भी इसकी पुष्टि हुई है।
पुलिस ने ट्रक चालक अजय, ग्राम छिनका, चमोली को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही ट्रक को सीज कर दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रक ने पहले फायर सर्विस के वाहन को टक्कर मारी उसके बाद तीर्थयात्रियों को टक्कर मार दी और बाद में एक सुलभ शौचालय में घुस गया। ट्रक जोशीमठ से बदरीनाथ आया था।