पाखरो रेंज घोटाला पूर्व डीएफओ किशन चंद पर कसा ईडी का शिकंजा, 34 करोड़ की संपत्ति हुई जब्त।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

 देहरादून/ पाखरो रेंज घोटाला पूर्व डीएफओ किशन चंद पर कसा ईडी का शिकंजा, 34 करोड़ की संपत्ति जब्त जाच में पाया गया था किशन चंद ने साल 2010 से 31 दिसंबर 2017 के बीच चल और अचल संपत्तियों की खरीद के साथ साथ अन्य कार्यों में लगभग 41 करोड़ की राशि खर्च की थी। जबकि इस बीच आय 9.8 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के 10 जनपदों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी।

उत्तराखंड में पाखरो रेंज घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक पूर्व डीएफओ किशन चंद की लगभग 34 करोड़ रुपये की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त कर लिया है। इन संपत्तियों को पिछले साल दिसंबर में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की कार्रवाई के तहत अटैच किया गया था। संपत्तियों में हरिद्वार और रुड़की के स्कूल व स्टोन क्रेशर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां खंड विकास अधिकारी ने अपनी कार से 3 लोगों को रौंद डाला, एक महिला व दो मासूम बच्चियों की हुई दर्दनाक मौत।

पाखरो रेंज घोटाले के मामले में फंसे पूर्व डीएफओ किशन चंद के खिलाफ ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है। धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अटैच की गई इस संपत्तियों पर सोमवार को कब्जा ले लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दोनों संपत्ति का मालिकाना हक पूर्व डीएफओ किशन चंद और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर है जाच में पाया गया था किशन चंद ने साल 2010 से 31 दिसंबर 2017 के बीच चल और अचल संपत्तियों की खरीद के साथ साथ अन्य कार्यों में करीब 41 करोड़ की राशि खर्च की थी। जबकि इस दौरान आय 9.8 करोड़ रुपये थी। आय से अधिक संपत्ति जांच में सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *