देहरादून/ उत्तराखंड में प्री मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश का सिलसिला भी शुरू हो चुका है राज्य में पिछले 48 घंटे के दौरान कई स्थानों पर बारिश होने के चलते तापमान में भी अच्छी खासी गिरावट आयी है उधर आने वाले दिनों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है वही चारधाम यात्रा मार्गों पर पर्यटकों को विशेष एहतियात बरतने के सुझाव भी दिए गए हैं।
उत्तराखंड में अब तक गर्मी की मार झेल रहे लोगों को प्री मानसून की बौछारों ने बड़ी राहत दी है पिछले 48 घंटे में राज्य के कई जनपद तेज बारिश से प्रभावित रहे हैं उधर आने वाले दिनों में भी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग के मुताबिक 24 जून से 30 जून तक राज्य के कई जिलों में गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने के आसार है इसीलिए मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा मार्ग सहित राज्य के कई जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने 24 से 26 जून और 29 जून को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ के साथ ही बागेश्वर जिले में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि आने वाले 24 घंटे में राज्य भर के लिए बारिश को लेकर कोई खास पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है यानी रविवार को राज्य में मौसम सामान्य रहेगा और पर्वतीय जिलों में कुछ जगह पर हल्की बारिश हो सकती है इसके बाद 24 जून से राज्य भर का मौसम बदलता हुआ दिखाई देगा।
मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में चारधाम यात्रा मार्गों के लिए विशेष तौर पर सुझाव जारी किए गए हैं मौसम विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील है कि वो मौसम की जानकारी लेकर ही चारधाम यात्रा मार्ग पर आगे बढे बारिश के दौरान पर्वतीय मार्गों पर मार्गों पर लैंडस्लाइड की आशंका बढ़ जाती है ऐसे में यात्रियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।