उत्तराखंड में यहां पहाड़ी पर झुलती स्विफ्ट कार में फंसे यात्रियों को किया रेस्क्यू बाल-बाल बचे 4 लोग।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि टिहरी गढ़वाल

टिहरी/ क्रेन दुर्घटना में एसडीआरएफ की त्वरित और कुशल बचाव कार्यवाही आज दिनाँक 20 जून 2024 को कोडियाला से आगे साकनीधार के समीप एक वाहन दुर्घटना में एक क्रेन जोकि एक स्विफ्ट कार को टो करने के दौरान ब्रेक फेल होने के चलते गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में स्विफ्ट कार में दो व्यक्ति और क्रेन में दो व्यक्ति सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉 ऋषिकेश और इंदौर में ट्रेन में मिले शव टुकड़े, महिला की हुई पहचान, हत्या का रहस्य अभी भी कायम।

सूचना मिलते ही ब्यासी स्थित एसडीआरएफ पोस्ट से सब इंस्पेक्टर नीरज चौहान के नेतृत्व में एसडीआरएफ की एक टुकड़ी तुरंत रेस्क्यू के लिए साकनीधार की ओर रवाना हुई। एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिवादन दल) की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *