यहां श्मशान घाट में लगी आग।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी:-

हल्द्वानी/ राजपुरा श्मशान घाट में जल रही चिता से निकली चिंगारी ने पास में रखे बास को अपने लपेटे में ले लिया, और देखते ही देखते आग फैलने लगी। आग के फैलने से वहां अफरा तफरी मच गयी श्मशान घाट के कर्मचारियों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी मौके पर पहुची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पा लिया। आज राजपुरा स्थित श्मशान घाट में आग लग गई।

यह भी पढ़ें 👉 : उत्तराखंड में फिजुल में बांट डाली अपात्र किसानों को करोड़ों की किसान सम्मान निधि जांच में हुआ पर्दाफाश।

जिसके चलते आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना तत्काल श्मशान घाट के कर्मचारियों द्वारा फायर डिपार्टमेंट को दी गई, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। फायर अधिकारी मिंदर पाल सिंह ने बताया श्मशान घाट में चिता जल रही थी, जिसकी लपटे पास में रखें बांस में फैल गई और आग बढ़ने लगी, फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *