बिनसर के जंगल में लगी भीषण आग का अपडेट, मृतक व घायलों में वन विभाग के फायर वाचर, पीआरडी के जवान आदि शामिल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ जिले बिनसर वन क्षेत्र में आज बृहस्पतिवार को बड़ा हादस हो गया। यहां जंगल की आग बुझाने गए चार लोगों की वनाग्नि में झुलसने से मौत हो गई है। वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।मिली जानकारी के अनुसार बिनसर के जंगल में आग बुझाने गये चार लोगों की आग में जलने से मौत हो गयी, जबकि चार लोगों गम्भीर रूप से झुलस गये। हादसे में वन विभाग का वाहन भी जल गया।

यह भी पढ़ें 👉 उधान विभाग में हुए करोड़ों के घोटाले की सीबीआई ने की जांच शुरू।

गंभीर रूप से झुलसे घायलों को बेस अस्पताल लाया गया है। जहां पर इनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर का कहना है कि एक व्यक्ति 80 प्रतिशत तक जल चुका है। जबकि अन्य 45% झूलसे हुए हैं। बिनसर के जंगल में मारे गये लोगों में वन विभाग के फायर वाचर, पीआरडी के जवान शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉 यहां शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच घर जलकर हुए राख।

ज्ञात रहे कि इससे पूर्व भी पांच लोगों की मौत वनाग्नि में हो चुकी है।
मृतकों की सूची —
त्रिलोक सिंह मेहता पुत्र नारायण सिंह, वन बीट अधिकारी बिंसर रेंज, सिविल एवं सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा, निवासी उडलगांव बाड़ेछीना दीवान राम 35 साल पुत्र पदी राम, दैनिक श्रमिक, निवासी ग्राम सौड़ा, कपड़खान, अल्मोड़ा

यह भी पढ़ें 👉 मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट।
करन आर्या 21 साल पुत्र विशन राम, फायर वाचर
पूरन सिंह 50 साल पुत्र दीवान सिंह, पीआरडी जवान, निवासी ग्राम कलौन, अल्मोड़ा
घायलों की सूची —
कृष्ण कुमार 21 वर्ष पुत्र नारायण राम, फायर वाचर, ग्राम भेटुली, अयारपानी, अल्मोड़ा
कुंदन सिंह नेगी 44 साल पुत्र प्रताप नेगी, पीआरडी जवान, ग्राम खांखरी।

भगवत सिंह भोज 38 साल पुत्र बची सिंह, वाहन चालक, ग्राम भेटुली, अयारपानी
कैलाश भट्ट 54 साल पुत्र बद्रीदत्त भट्ट, दैनिक श्रमिक, ग्राम धनेली, अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *