अल्मोड़ा, घर से मायके के लिए निकली महिला का चार दिन बाद नाले में मिला शव।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

 अल्मोड़ा/ जिले के स्याल्दे
विकासखंड में चार दिन पहले घर से मायके लिए निकली महिला की लाश नाले में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉 बड़ी खबर, भीमताल विकास खंड में 10 दिन के अंदर 3 लोगों को तेंदुए बना डाला अपना निवाला, आज 22 वर्षीय युवती को उतारा मौत के घाट।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्याल्दे विकासखंड के तिमली
गांव की छियाणी निवासी गंगा देवी उम्र 68 वर्ष चार दिन पहले अपने घर से मायके के लिए निकली थी। परन्तु वह मायके नहीं पहुंची। इधर मायके नहीं पहुंचने की सूचना पर परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने महिला की कई जगह खोजबीन की परन्तु उसका कहीं पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें 👉 यहां अल्मोड़ा निवासी युवक का नाले में पड़ा मिला शव।

गंगा देवी का सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने देघाट थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। ग्वाली के प्रधान दान सिंह ने बताया कि मंगलवार को मल्ला भाकूडा के गुनसौ नौले
के नजदीक नाले में महिला का शव बरामद हुआ। थाना प्रभारी राहुल राठी ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *