कुमाऊ कमिश्नर ने देर रात कोषागार में मारा छापा, गहरी नींद में सोए मिले होमगार्ड।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

 हल्द्वानी/ कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने देर रात उपजिलाधिकारी कार्यालय सिटी मजिस्ट्रेट, तहसील एवं कोषागार कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। रात लगभग 12 बजे आयुक्त द्वारा स्थलीय निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी कार्यालय, सिटी मजिस्ट्रेट एवं तहसील परिसर में युवा कल्याण एवं होम गार्ड ड्यूटी पर अनुपस्थित के साथ ही ड्यूटी कक्ष में सोते हुये पाये गये तैनात कर्मचारियों ने परिसर के मुख्य द्वार पर लॉक भी नही किया था।

यह भी पढ़ें 👉 यहां सवारियों से भरी चलती बस में युवती का हुआ गैंगरेप।

इसके साथ ही कोषागार परिसर के निरीक्षण दौरान आयुक्त ने पाया कि वहां भी तैनात पुलिस कर्मियों को कक्ष में निद्रा की अवस्था में पाया। जिस पर आयुक्त ने सभी का स्पष्टीकरण तलब किया। शनिवार को आयुक्त ने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, कमाण्डेंट होमगार्ड व सीओ को कार्यालय में तलब कर नियमित चैंकिग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भविष्य में कोताही होने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के न्यू हास्टल में नैनीताल निवासी छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

कहा रात्रि में ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को कार्यालयों के गेटों पर ताला लगाने के निर्देश दिये साथ ही उन्होंने अधिकारियों को रात में समय-समय पर रोस्टर के मुताबिक नियमित चैंकिंग करने के भी निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *