अल्मोड़ा/ सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर के न्यू हॉस्टल में एक छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली जिसके बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही पुलिस और कॉलेज प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर छात्र के शव को कब्जे में लिया। मृतक छात्र का नाम मानव बिष्ट है जो कि बीए प्रथम सेमेस्टर का छात्र है और नैनीताल जिले का रहने वाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले की जांच की जा रही है।