देवाल, अचानक धू-धू कर जल उठा जंगल, वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर बुझाई आग।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि चमोली

 देवाल/ पूर्वी पिंडर रेंज देवाल के सेलखोला गांव का जंगल में दो दिन से आग लगी है। वनाअग्नि से जंगल धू-धू जल रहा है। दर्जनों हैक्टेयर जंगल जल कर स्वाहा हो गया है। हालांकि वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, वन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने 43 ग्राम भालू की पित की थैली के साथ एक तस्कर को किया गिरफतार।

रविवार दिन में अचानक विकास खंड देवाल मुख्यालय के सेलखोला के जंगल में आग धधकने लगी। जो धीरे-धीरे जंगल में आगे बढ़ गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पूर्वी पिंडर रेंज देवाल को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में लग गए अचानक सोमवार को पुनः आग भड़क उठी जिसके बाद जंगल में आग भड़क उठी।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़, जल जीवन मिशन में घोटाले का आरोप, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

दो दिनों से जल रहे जंगल में लाखों की वन संपदा जल कर स्वाहा हो गई। वन विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। लेकिन आग काफी भीषण होने के कारण आग पर काबू पाना कठिन हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां पुलिस ने भाजपा नेता के घर चस्पा किया कुर्की का नोटिस इस मामले में फरार है भाजपा नेता की पत्नी।

इधर वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया है कि आग लगते ही वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। टीम ने रविवार रात को आग बुझा दी थी जो सोमवार को भीर भड़क गई। वन कर्मी ने भरसक प्रयास के बाद आग बुझा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *