हल्द्वानी/ आज सुबह-सुबह बरेली रोड पर मोटाहल्दू के पास एक स्कूल बस में भीषण आग लग गई। जिस समय बस में आग लगी उस वक्त दर्जनों बच्चे बस में सवार थे। बस में आग लगते ही बच्चों की चीख पुकार मच गई।
उधर आग और धुआं देख कर आसपास मौजूद लोग बस की ओर दौड़ पड़े और आनन-फानन में बच्चों को बस में से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात रही कि किसी बच्चे को किसी तरह का नुक़सान नहीं हुआ। स्कूल बस शैमफोर्ड स्कूल की बताई जा रही है।
फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गयी। बच्चों को इस हादसे के बाद दूसरी बस से स्कूल भेजा गया। बस में संभवतः शार्ट सर्किट होने से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।