पौड़ी, बीजेपी विधायक मंहत दिलीप रावत के अधिकारी को धमकाने व अभद्र भाषा बोलने वाले वायरल वीडियो पर कांग्रेस हुई मुखर बीजेपी दे रही है सफाई।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पौड़ी

 पौड़ी/ बीजेपी विधायक मंहत दिलीप रावत का वीडियो आज वायरल हुआ जिसे लेकर विपक्ष अब आक्रामक हो गया है बीजेपी के लैंसडाउन से विधायक मंहत दिलीप रावत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वह परिवहन विभाग के अधिकारी को डांट रहे है और विधायक अधिकारी को मारने के लिए हाथ उठा रहे हैं जिसके बाद अब कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है।

यह भी पढ़ें 👉 यहां वन विभाग के कर्मचारियों ने साधू के साथ मारपीट कर लूट लिया साधू का सामान, हिंदू वाहिनी ने प्रभागीय वनाधिकारी के कार्यालय में किया प्रदर्शन।

भाजपा संगटन की मुसीबते कम होने के बजाय उनके नेताओं द्वारा बढाई जा रही है भाजपा संगटन कई बार अपने नेताओं को ताकीद कर चूका है की अपनी भाषा में संयम बरते और किसी से भी असभ्य भाषा का प्रयोग न करे परन्तु हर बार ये निर्देश भाजपा के विधायक और मंत्री भूल जाते है इसलिए समय समय पर भाजपा नेतओ के वाइरल वीडियो संगठन के लिए मुसीबत और विपक्ष को हमलावर होने का मोका देने वाले साबित हो रहे है।

यह भी पढ़ें 👉 रानीखेत, मुख्यमंत्री के आदेश को ठेंगा दिखा दिया लोकनिर्माण विभाग ने, 30 नवंबर तक सड़कों को गड्ढे मुफ्त करने का मुख्यमंत्री ने दिए थे निर्देश।

 ताज़ा मामला लैंसडाउन के भाजपा विधायक महंत दिलीप रावत का है जो परिवहन विभाग के अधिकारी के साथ अमर्यादित व्यवहार और असभ्य भाषा का प्रयोग कर रहे है भाजपा के लिए ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले भी काबिना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और गणेश जोशी के भी ऐसी ही वीडियो वाइरल हुए है जिन पर कोई कार्यवही न तो संघटन स्तर पर हुई है और न ही सरकार के स्तर पर
भाजपा विधायक के इस वाइरल वीडियो पर बीजेपी सफाई दे रही है भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा की उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है ओर अगर ऐसा कोई मामला आता है तो उसकी जाँच की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉 सीबीएसई बोर्ड का बड़ा एलान, 10वी और 12वी में अब नही मिलेगी डिवीजन या डिस्टिंक्शन।

वही विधायक दलीप रावत ने तो अधिकारी पर ही सवाल खडे कर दिए और कहा कि वो अवैध वसूली कर रहा था कांग्रेस की ओर से इस मामले पर भाजपा को लेकर कई सवाल उठाये जा रहे है भाजपा विधायक के इस वाइरल वीडियो पर कांग्रेस ने कहा की पूर्व में भाजपा के मंत्री भी कई बार ऐसी हरकत कर चुके है परन्तु तब भी भाजपा का अनुशासन वाला डंडा नहीं चला और यही वजह है की आज ऐसी घटनाये हो रही है। भाजपा के विधायक का वाइरल वीडियो कांग्रेस के लिए बड़ा मोका है क्यूंकि आने वाला समय चुनाव का है और ऐसे ही वीडियो को बड़ा हथियार बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *