उत्तराखंड में यहां हुआ पापा की परियो में गेंगवार, जमकर चलें लात घूसे और जूते चप्पल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

हरिद्वार/ इन दिनों लड़कियों के दो ग्रुप्स की मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे कुछ युवतियां आपस में झगड़ रही हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो की जब पड़ताल की गई तो इसके बारे में जानकारी मिली। जिससे पता चला कि लड़ाई सिर्फ सोशल मीडिया पर कमेंट करने को लेकर हुई।

यह भी पढ़ें 👉 यहां लकड़ी तस्करों से सांठ-गांठ के चलते वनदरोगा निलंबित, एक अन्य कर्मचारी को भी हटाया गया।

दरअसल, ब्रह्मपुरी में रहने वाली एक युवती कनखल की रहने वाली दूसरी युवती के सोशल मीडिया अकाउंट पर कमेंट कर रही थी। बार-बार मना करने के बाद भी उसने कमेंट करना बंद नहीं किया।वह दूसरी युवती को अपने मोहल्ले में आने की धमकी दे रही थी। धीरे-धीरे यह मामला इतना तूल पकड़ गया कि कनखल में रहने वाली युवती अपनी सहेलियों के साथ ब्रह्मपुरी पहुंच गई। इसके बाद दोनों का आमना-सामना हुआ।

यह भी पढ़ें 👉 लोहाघाट, दुकान से सामान से भरा बैंग लेकर फरार हुई महिला, घटना हुई सीसीटीवी में कैद, व्यापारी पहुंचा थाने।

देखते ही देखते कहासुनी मारपीट और जूते चप्पल तक आ पहुंची। इस बीच घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। जिसमें से किसी ने गर्ल्स फाइट का वीडियो बना लिया। जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब हरिद्वार में हुई गर्ल्स फाइट का वीडियो वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *