पुलिसकर्मियों को मिली बड़ी राहत, हेड कांस्टेबलो के वेतन मामले में सरकार की विशेष अपील खारिज।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

 नैनीताल/ उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पुलिस हैड कॉन्स्टेबलों के वेतन निर्धारण संबंधी मामले में राज्य सरकार के वेतन निर्धारण के बावजूद की गई कटौती को चुनौती देती सरकार की कई विशेष अपीलों पर सुनवाई करते हुए सरकार की अपील देर में दायर करने को आधार बनाकर खारीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां प्रधानाध्यापक को कर दिया सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा मामला।

मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खण्डपीठ ने हैड कॉन्स्टेबल जगत राम भट्ट व अन्य की 2018 में दाखिल याचिका को सुना। पूर्व में न्यायालय ने कहा था कि उनकी नियुक्ति हैड कांस्टेबल के पद पर हुई थी जिसके बाद उन्हें पदोन्नति न देकर उन्हें प्रमोशन पे स्केल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉 यहां दरोगा को ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर कर दी जमकर धुनाई, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, कमिश्नर ने दरोगा को किया सस्पेंड, पढ़िए क्या है पूरा मामला।

छठा वेतनमान लागू होने तक उन्हें सब इंस्पेक्टर का वेतनमान दिया गया। छठे वेतन में आई विसंगतियों को दूर करने के लिए सरकार ने 2008 में शासनादेश जारी कर उनसे विकल्प मांगा कि वे उच्च वेतनमान लेना चाहते हैं या शासनादेश के मुताबिक वेतन लेना चाहते है ? उन्हें निर्धारित तय समय के भीतर विकल्प दिया गया और बाद में सरकार ने उन्हें बढ़ा हुआ वेतन दिया।

यह भी पढ़ें 👉 द्वाराहाट, विधायक मदन बिष्ट सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मामला अधिकारी द्वारा विधायक का फोन नही उठाने का है, उतराखंड विधानसभा में भी अधिकारियों की ऐसी ही तानाशाही के मामले उठ चुके है।
इसके बाद राज्य सरकार ने बिना कारण बताए और बिना विकल्प दिए उनके वेतनमान में कटौती कर उनसे रिकवरी के निर्देश जारी कर दिये जिसे उन्होंने एकलपीठ में चुनौती दी। एकलपीठ ने सरकार के आदेश को निरस्त करते हुए उनसे रिकवरी नहीं करने के आदेश जारी किए। एकलपीठ के इस आदेश को राज्य सरकार द्वारा खंण्डपीठ में चुनौती दी। खंण्डपीठ ने सरकार की अपीलों को खारीज कर दिया। न्यायालय ने माना कि ये अपीलें निर्धारित तय समय के भीतर दायर नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *