उत्तराखंड में यहां प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहा है बड़ा गड़बड़झाला, गरीबों को दरकिनार कर अमीरों को दिया जा रहा योजना का लाभ।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पौड़ी

 पौड़ी/ उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बिना ऊंची पहुच के कुछ भी करना सम्भव नहीं है जिसकी पहुच है वो जमकर योजनाओ का लाभ उठा रहे है जो गरीब है वो समाप्ति होने की कगार पर है।मामला जनपद पौड़ी गढ़वाल के वीरोखाल तहसील के स्यूंसी का है जहाँ पर गरीबो को दिए जाने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अब पहुंच वाले अमीर लोगो ले रहे हैं । यहां एक बड़ा और आलीशान मकान बन रहा है वो भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़, फ़ौजी को दोस्ती करके विस्वास करना पड़ा भारी, दोस्त ने बैंक खाते से उड़ाए 8,5 लाख रुपए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंजू रावत पत्नी बलराज रावत को ये आवास योजना आवंटित हुई है इनका अपने गाँव में अच्छा मजबूत मकान है और अब स्यूंसी बाजार में किराए पर मकान देने के लिए मकान बनवा रहे हैं इनके तीन बच्चे है जो दिल्ली में रहते हैं इस मामले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शिव सिंह का कहना था कि ये पुरानी स्वकीर्ति थी उस वक्त में यहाँ नही था उक्त लोगो का कहना है कि वे लोन ले के बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत, लोहाघाट की अंतराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी, ज्योति बिष्ट बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट।

शिव सिंह ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मेरा गाँव में मकान था जो टूटने की कगार पर था इसलिये मुझे ये योजना मिली है। हा मैंने गाँव में नही उसके बदले सड़क पर मकान बनाया है ताकि मैं किराये पर मकान दे पाउ मेरे यहा सब लोग इसी प्रकार मकान बना रहे हैं मैं अकेला नहीं हूं।बलराज रावत लाभार्थी अंजू रावत का पति इस मामले में ग्रामीणों से जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि पूरे विकास खंड में बड़ी पकड़ वालो को योजनाओं का लाभ मिलता है हमें तो केवल वोट के लिए उपयोग किया जाता है।ब्लाक प्रमुख राजेश कण्डारी का कहना है कि मेरे कार्यकाल से पहले का मामला है जबसे मैं बना हू आवास योजना बन्द पड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *