यहां दिनदहाड़े तीन वर्षीय मासूम को गुलदार ने बनाया अपना निवाला, घटना के बाद ग्रामीण दहशत में।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ी/ जिले श्रीनगर के ढिकाल गांव में गुलदार ने तीन साल की मासूम बच्ची को अपना निवाला बनाया है घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है वहीं बच्ची की मौते के बाद लोगों में वन विभाग के खिलाफ खासा आक्रोश देखने को मिला है ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है श्रीनगर के ढिकाल गांव में तीन साल की आइशा पुत्री गणेश नेगी आंगन में खेल रही थी

यह भी पढ़ें 👉 यहां डीएफओ के खिलाफ मुखर हुए जनप्रतिनिधि व ठेकेदार, दुसरी जगह स्थानांतरण के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन।

तभी गुलदार ने घात लगाकर बच्ची को अपना निवाला बनाया घटना के समय आइसा की मम्मी और चाचा घर पर ही थे लेकिन उनके शोर करने तक गुलदार बच्ची को लेकर काफी दूर निकल गया था ढिकाल गांव के पूर्व प्रधान चन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि पूर्व में गुलदार मवेशियों को अपना निवाला बनाया था वहीं गुलदार आए दिन क्षेत्र में दिखाई दे रहा था गुलदार को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई अब ग्रामीणो ने गुलदार को मारने की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *