रानीखेत नगर में आवारा पशुओं का आतंक, अधिवक्ता व उनकी पुत्री पर हमला करके किया घायल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

रानीखेत/ रानीखेत में आवारा पशुओं द्वारा राहगीरों को चोटिल किए जाने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार की पूर्वाह्न आवारा बिगड़ैल गाय ने एक अधिवक्ता और उनकी पुत्री पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 बिग ब्रेकिंग, भ्रष्टाचार के मामलों में घिरे उधान निर्देशक हरमिंदर बबेजा को मुख्यमंत्री ने किया सस्पेंड।

रानीखेत में आवारा पशुओं की तादात लगातार बढ़ रही है। इनमें से कई पशु राह चलते नागरिकों पर हमला कर उन्हें चोटिल कर चुके हैं। बीते माह 15 से 18 मई के दरम्यान एक बिगड़ैल गाय ने कई नागरिकों को चोटिल कर दिया था जिसकी शिकायत पर छावनी परिषद प्रशासन ने 19 मई को लगभग पचास आवारा पशुओं को नगर की सीमा से बाहर खदेड़ दिया था परन्तु शाम होते सभी पशु वापस लौटकर नगर में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉 केदारनाथ में सुबह-सुबह आया एवलांच, एक हफ्ते में दुसरी बार हिमस्खलन की घटना से वैज्ञानिक परेशान।

इधर ताजा घटना में रविवार के दिन आवारा गाय ने पं गोविंद बल्लभ पंत पार्क के पास के क्षेत्र से अपनी आठ वर्षीय पुत्री के साथ घर लौट रहे अधिवक्ता राजकुमार पांडे पर बिगड़ैल गाय ने हमला कर उन्हें चोटिल कर दिया। इस बात की शिकायत अधिवक्ता पांडे ने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर दी है।

यह भी पढ़ें 👉 नौजवानों के लिए अच्छी खबर जुलाई में रानीखेत में होगी आर्मी की भर्ती।

उन्होंने कहा है कि जब वे अपनी पुत्री के साथ घर लौट रहे थे इसी बीच बिगड़ैल गाय ने उन दोनों पर सींगों से हमला करके नीचे गदेरे में फेंक दिया जिसकारण उन्हें चोटें आईं हैं। उन्होंने मुख्य अधिशासी अधिकारी से आवारा पशुओं के आतंक से रानीखेत को निजात दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *