न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पुष्कर सिंह बोहरा की रिपोर्ट –
देहरादून/ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के उन अफसरों को कड़े लफ़्ज़ों में चेतावनी दी है जो मोबाइल या फ़ोन पर बात करने से कतराते हैं। ऐसे अफसर जो जन प्रतिनिधियों और आम जन के मोबाइल रिसीव नहीं करते उनके लिए बुरी खबर है की अब उन्हें कार्यवाही का सामना भी करना पडेगा। यही नहीं सीएम ने आदेश दिया है कि अगर मोबाइल रिसीव नहीं कर पाते हैं।
तो उन्हें कॉल बैक करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की पहली समीक्षा बैठक के दौरान कई बड़े निर्देश वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारियों एवं एस.एस.पी को दिये।
फोन रिसीव न होने पर कॉल बैक करें अधिकारी – धामी
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि प्रदेश की जनता को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिले इसके लिए सभी जनपदों में नियमित बहुद्देशीय शिविर लगायें जाए।
यह सुनिश्चित किया जाए कि अधिकांश जन समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही हो। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए टोल फ्री नम्बर 1064 का बोर्ड सभी कार्यालयों में लगे इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। भ्रष्टाचार से संबंधित विजिलेंस को जितनी शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
उन पर की गई कार्यवाही की विजिलेंस से नियमित रिपोर्ट ली जाए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में निर्देश दिये कि ग्राम सभाओं की चौपालों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा