चम्पावत/ उत्तराखंड लोहाघाट घोष के साथ ही लदिया और रतिया नदी के संगम पर सिखों के प्रमुख तीर्थ स्थल गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में सालाना जोड़ मेले का शुक्रवार को गुरु ग्रंथ साहिब पाठ की लड़ी के साथ प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा शुभारंभ किया।
मा0 मुख्यमंत्री का श्री रीठा साहिब पहुचने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं देश विदेश से आए तीर्थ यात्रियों द्वारा स्वागत किया और प्रबन्धक कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री जी को सरोफा भेंट किया।
धामी श्री रीठा साहिब गुरुद्वारा दरबार मे मत्था टेक प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन श्री रीठा साहिब में आयोजित जोड़ मेले की सभी को लख- लख बधाइयां देते हुए कहा की मेरी प्रार्थना है कि यह मेला आप सभी के जीवन में नव तरंग, नव उमंग और नवसृजन लेकर आए। साथ ही कहा यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज मुख्य सेवक के रूप में रीठा साहिब जैसे पवित्र स्थल पर अरदास करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।*
उन्होंने अपने संबोधन मे