बागेश्वर, जिले में अकेले रह रहे बुजुर्गों का सहारा बन रही है मित्र पुलिस।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि बागेश्वर

बागेश्वर/ थाना झिरौली पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में रहने वाले अकेले वरिष्ठ नागरिकों से मिलकर उनका हाल समाचार जानने के साथ ही थाना कपकोट पुलिस द्वारा ऑपरेशन मर्यादा के तहत लोगों को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत, बड़ खबर, लंपी वायरस और बे मौसम बरसात और बीमार गायों का दूध इस्तेमाल किया जा रहा है चंपावत में आईस क्रीम खाने से भी बच्चे बीमार।

थाना झिरौली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई और उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के सम्पर्क नंबर, आईडी व संबंधियों के सम्पर्क नंबर लेकर आवश्यक सूचनाएं एकत्रित की गई। थाना/ इंचार्ज के नंबर उपलब्ध कराते हुवे भविष्य में कोई भी समस्या होने पर 112, व थाने को अवगत कराने के लिए अपील की गई। हेल्प लाइन नंबरों 112, 1930, 1090 का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में चल रही स्वास्थ्य योजनाओं में एक करोड़ से भी ज्यादा का हुआ घोटाला।

इसी क्रम में ऑपरेशन मर्यादा के तहत थाना कपकोट पुलिस इसी क्रम में ऑपरेशन मर्यादा के तहत थाना कपकोट पुलिस द्वारा पर्यटक स्थलों एवं नदी के आसपास अराजक तत्वो द्वारा गंदगी फैलाने, कूड़ा फेंकने तथा शराब आदि नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों की चेकिंग अभियान के तहत सरयू नदी कपकोट के आसपास और सरयू नदी के उद्गम स्थल सरमूल, (भद्रतुगां) मैं आयोजित हो रहे

यह भी पढ़ें 👉 यहां बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 2 युवकों की हुई दर्दनाक मौत।

मिनी अर्धकुंभ स्थल के आसपास, एवं थाना क्षेत्र अंतर्गत अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। तथा लोगों को धार्मिक स्थलों नदियों एवं पर्यटन स्थलों के महत्व को समझाते हुए उनकी साफ-सफाई एवं इनके आसपास कूड़ा करकट, गंदगी ना करने हेतु जागरूक किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *