चम्पावत, बाराही धाम देवीधुरा में होगा पांच दिवसीय ऐतिहासिक विश्व कल्याण महायज्ञ ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य करेंगे महायज्ञ का शुभारंभ। संतो के दल ने लिया व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
देवीधुरा/ बाराही धाम देवीधुरा में होने वाले पांच दिवसीय विश्वकल्याण महायज्ञ मैं ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य जगतगुरु वासुदेवानंद जी महाराज 19 जून को यहां आ रहे हैं।
20 जून को हुए यहां शुरू होने वाले विश्वकल्याण महायज्ञ का शुभारंभ कर अपनी अमृतवाणी से ज्ञान गंगा प्रभावित करेंगे। यह पहला अवसर है जब मां वज्र बाराही की कृपा से यहां शंकराचार्य जी का आगमन हो रहा है। जगतगुरु के आगमन से पूर्व यहां शनिवार को हल्द्वानी वाले दंडी स्वामी शंकरानंद जी के नेतृत्व में आधा दर्जन संतो ने बाराही धाम में व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बाराही मंदिर कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ पूरे परिसर का भ्रमण कर मां बाराही के दर्शन किए।
दल ने जगतगुरु के यहां आगमन को अपनी ओर से हरी झंडी दिखा दिए हैं। दल का मानना था कि जगतगुरु के लिए यहां सारी व्यवस्था हैं जिसकी उन्हें आवश्यकता है। इस दल में महंत प्रणव जी, नरेंद्र महाराज, स्वामी धर्मानंद, पंडित हर्ष व मनीष स्व