कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास के निधन पर महाराज ने जताया दुःख, कहा हमेशा खलती रहेगी उनकी कमी।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/  प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड सरकार में अपने सहयोगी कैबिनेट मंत्री, बागेश्वर विधानसभा से विधायक चन्दन राम दास के आकस्मिक निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें 👉 विगत दिवस अल्मोडा़ में आयोजित उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती में सरकारी धन का दुरूप्रयोग होना बेहद चिन्तनीय-विधायक मनोज तिवारी।

श्री महाराज ने कहा कि कैबिनेट मंत्री, बागेश्वर विधानसभा से विधायक चन्दन राम दास पिछले कुछ समय से एनीमिया और शुगर की बीमारी से ग्रस्त थे लेकिन उसके बावजूद भी उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा था। अचानक इस तरह से उनका हमें छोड़ कर चले जाना हम सभी को स्तब्ध कर रहा है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी, जिले में एक बार फिर हुआ शराबी गुरुजी का वीडियो वायरल, नशे में चूर होकर पहुंचे स्कूल, सहकर्मियों के साथ की अभद्रता।

श्री महाराज ने कहा कि कैबिनेट मंत्री, बागेश्वर विधायक चन्दन राम दास विशाल व्यक्तित्व के धनी होने के साथ-साथ अपने समाज, क्षेत्र और पूरे उत्तराखंड के लिए कार्य करते थे। उनका इस तरह अकस्मात चले जाना हम सभी के लिए बहुत ही दुखद है। उनका अभाव हमेशा खलता रहेगा, इसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *