पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने किया शैल एवं कठपुड़िया ग्राम सभाओं का भ्रमण,जनता की समस्याएं जान कर अधिकारियों से की समस्याओं के त्वरित निस्तारण की बात।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/  कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने ग्रामसभा शैल एवं कठपुडिया क्षेत्र का भ्रमण कर जनता की समस्याएं जानी एवं उनके निस्तारण के लिए सक्षम अधिकारियों से वार्ता की।शैल ग्राम सभा के लोगो ने पूर्व दर्जा मंत्री को बताया कि यहां सड़क से लगे भवन स्वामियों में भय है कि यहां राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण होने पर उनके भवन टूटने का खतरा है।

यह भी पढ़ें 👉 मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा भ्रमण के दौरान न्याय के देवता गोलू देव मंदिर (चितई) में पहुंचकर पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की मंगल कामनाएं।

इस पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने लोगो को बताया कि उनके द्वारा केंद्रीय सड़क एवम परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से वार्ता की गई है एवम अपील की गई है कि राष्ट्रीय राजमार्ग को नगर से न लाकर अन्यत्र बाईपास बनाकर मकानों को बचाया जाए।क्षेत्र वासियों द्वारा क्षेत्र में तिवारी जनरल स्टोर के समीप मकानों के पास सड़क की दीवाल न होने के कारण माल वाहक ट्रक गिरने से चालक की मौत भी हो गई थी,साथ ही पूरे क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर ना होने से लगातार दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है,

यह भी पढ़ें 👉 ब्रेकिंग न्यूज, मौसम विभाग ने 28 अप्रैल तक के लिए जारी किया येलो अलर्ट, आंधी व बिजली गिरने से हो सकता है नुकसान, बारिश के साथ जारी रहेगा बर्फबारी का दौर, बढ़ेगी ठिठुरन।

तत्काल प्रभाव से क्षेत्रवासियों ने स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की।इस पर श्री कर्नाटक ने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग से यथाशीघ्र तिवारी जनरल स्टोर के समीप दीवार बनाने एवं शैल क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से स्पीड ब्रेकर लगाने की बात कही।जिस क्रम में अधिशासी अभियंता ने एक सप्ताह के भीतर स्पीड ब्रेकर लगाकर समस्या के समाधान करने की बात कही।कठपुड़िया बाजार भ्रमण के दौरान लोगो ने श्री कर्नाटक को बताया कि कठपुड़िया बाजार में स्पीड ब्रेकर ना होने के कारण वाहन बड़ी तेज गति में चलते है जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड के वनो पर 80 प्रतिशत है धार्मिक अतिक्रमण कुमाऊं मंडल में, कार्रवाई के लिए नोडल अधिकारी ने डाला डेरा।।

जनता की मांग पर श्री कर्नाटक ने पुनः राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कर कठपुड़िया बाजार में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की। अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा श्री कर्नाटक को आश्वस्त किया गया कि एक सप्ताह के भीतर इस सम्बन्ध में कार्य कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *