सोमेश्वर/ आज दिनांक 20 अप़ेल2023 को रा. प़ा. विद्यालय डिगरा में शहीद कीर्ति सिंह मेहता जी एवं स्व. जीवन सिंह मेहता जी की स्मृति में मेघावी बच्चों को पुरुस्कृत किया गया. जिसमें बिगत वर्ष कक्षा 5 में प़थम साहिल कुमार दीपा आर्या द्वतीय तथा प़ीतिका आर्या को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया.
जैसा कि शहीद कीर्ति सिंह मेहता जी के पुत्र प़त्येक वर्ष इस कार्यक्रम को करते हैं शहीद कीर्ति सिंह मेहता 1965 के युद्ध में देश की रक्षा करते हुए देश के लिए शहीद हुए थे. इस अवसर पर गाँव के राजेन्द्र सिंह. रमेश सिंह दीवान सिंह. नारायण सिंह. हेम सिंह बलवंत सिंह गोपाल राम तारा राम केवल सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.
इस अवसर पर कक्षा 12 वी की छात्रा रजनी आर्या को कापियाँ देकर सम्मानित किया गया.इस अवसर पर बच्चों को विशिष्ट भोजन की व्यवस्था भी की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प़धानाचार्य श्री भुवन सिंह बोरा जी द्वारा किया गया.