बागेश्वर, कपकोट में चल रही पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के दौरान हुआ हादसा, असंतुलित होकर ग्लाइडर गिरा ज़मीन में।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि बागेश्वर

बागेश्वर/ जिले के कपकोट में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के दौरान एक ग्लाइडर अनियंत्रित होकर धड़ाम से जमीन पर आ गिरा। और अचेत हुए पैरा ग्लाइडर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड के इन जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का मौसम विभाग ने किया यलो अलर्ट जारी।

बागेश्वर जिले की कपकोट तहसील में राज्य पर्यटन विकास परिषद और जिला प्रशासन की ओर से प्रथम राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता कराई जा रही है। प्रतियोगिता के पहले दिन पायलटों के कई करतब देखने को मिले। प्रतियोगिता में भागीदारी कर रहा एक पायलट लैंडिंग करते वकू असंतुलित होकर लैंडिंग मैदान में जा गिरा। प्रतियोगिता की शुरुआत से ही रोमांच चरम पर था। जालेख की पहाड़ी से करतब दिखाते हुए पैराग्लाइडर कपकोट के केदारेश्वर स्थित लैंडिंग पॉइंट में उतर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉 द्वाराहाट, कुमाऊं के प्रसिद्ध स्याल्दे बिखोती मेले का हुआ आगाज, पहले दिन बट पूजा नौज्युला दल ने भेटा ओढ़ा।

इसी बीच भीमताल निवासी पायलट भुवन आर्या का ग्लाइडर मैदान पर लैंडिंग करते समय असंतुलित हो गया। ग्लाइडर तेजी से नीचे की ओर आया और मैदान के बीच में बने सीमेंट की सतह पर गिर गया। आयोजक और वहां मौजूद लोग ग्लाइडर की सुरक्षा के लिए तेजी से भागे। घायल पायलट के लिए एंबुलेंस बुलाई गई। हालांकि पायलट ने सबको आश्वस्त किया कि उसे गंभीर चोट नहीं आई है।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड, धर्म नगरी हुई शर्मशार, कलयुगी कपूत ने किया अपनी मां से दुष्कर्म।

उसे सी.एच.सी. कपकोट में भर्ती कराया गया। पायलट को कोई भी गंभीर चोट या फ्रैक्चर नहीं आया लेकिन उसकी कमर में हल्की चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *